ब्रेकिंग न्यूज़ : जनपद में कोरोना की रफ्तार का निरंतर बढ़ना जारी, आज 674 नए कोरोना संक्रमितो की पहचान, 53 हजार की रिपोर्ट का इंतजार

Listen to this article

आज 689 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

आज बुधवार को जनपद में एक बार फिर छह सौ से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 34940 हो गयी है। खतरे की आशंका की बात यह है कि 53 हजार से अधिक सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। हलांकि जनपद में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आयी है। बुधवार को 689 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 2834 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। दस दिनों तक लगातार एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या में दो दिनो तक कमी आने के बाद बुधवार को एक बार फिर 674 नये कोरोना संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई। बुधवार को एक बार फिर रूड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 220 पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 34940 हो गयी है,जबकि एक्टिव केस की संख्या घटकर 3600 हो गयी है। हलांकि अभी 53 हजार से अधिक सैपल की रिर्पोट का इंतजार है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के 674 मामले सामने आये है। जनपद में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34940 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस 3600 है। 2834 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 689 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 18016 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 53546 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या 11 हो गयी है। बुधवार को हरिद्वार अर्बन में 147, बहादराबाद में 159,रूड़की क्षेत्र में 220, भगवानपुर क्षेत्र में 60 के अलावा अन्य राज्यों के 61 पाॅजिटिव केस शामिल है। बुधवार को शिवालिकनगर में 26,ज्वालापुर में 10,पुलिस लाइन रोशनाबाद में 10 के अलावा सिविल लाइंस रूड़की में 10 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। बुधवार को मेला चिकित्सालय में एक तथा कलेक्टेªट रोशनाबाद में पांच कार्मिक भी पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में अब तक 45 साल से उपर के 189239 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।