स्वतंत्रता सेनानी और नगर के प्रमुख वैद्य सोम दत्त शर्मा का निधन जताया शोक

Listen to this article

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नगर के प्रख्यात वैद्य सोमदत्त शर्मा का (102 वर्ष) के निधन से पंचपुरी में शोक की लहर दौड़ गयी। शहर के अनेक गणमान्य व प्रबुद्ध लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वैद्य सोमदत्त शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले नगर के गौरव, आयुर्वेद के प्रमुख स्तम्भ पंडित वैद्य सोमदत्त शर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। उनका निधन अपने आप मे एक युग का अन्त है। स्वर्गीय वैद्य सोमदत्त शर्मा के विचार व उनके आदर्श समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके निधन से समाज को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। अम्बरीष कुमार ने कहा कि वैद्य सोमदत्त शर्मा लगातार 18 वर्षो तक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे और पार्टी को मजबूती देने में उनका अहम योगदान रहा।