महिला कांग्रेस की ओर से खाद्य सामग्री, मास्क ,सैनिटाइजर का वितरण

Listen to this article

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरे प्रदेश में हालात बहुत ही गंभीर बने हुए हैं। महामारी का प्रसार रोकने के लिए किए लाॅकडाउन के कारण मजदूर वर्ग बहुत ही असहाय हो गया है। सरकार गरीबों की कोई मदद नहीं कर रही है। जिससे गरीब मजदूर वर्ग परिवार के लिए दो वक्त के खाने का इंतजाम भी नहीं कर पा रहा है। इसको देखते हुए महिला कांग्रेस ने गरीब असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर वितरण किए। उन्होंने समाज के सक्षम लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी को आगे आकर गरीब, मजदूर, असहाय वर्ग की मदद करनी चाहिए। अपने आसपास मैं रहने वाले जरूरतमंद लोगों का ध्यान रखें और यथासंभव मदद अवश्य करें। पूर्व महानगर अध्यक्ष ’सविता सिंह’ ने कहा कि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते देश में सद्भाव का वातावरण बनाएं यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सुषमा सहगल, नीलम शर्मा, नीलम पांडे, कुमारी अंजू आदि महिला कायकर्ता मौजूद रही।