चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता करना पत्रकारों का धर्म- श्री महंत रवींद्र पुरी

Listen to this article


*एनयूजे की जनपद इकाई का शपथ ग्रहण में नये पदाधिकारियों ने ली शपथ(

विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता करना पत्रकारों का धर्म है। कोरोना काल में भी पत्रकारो ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। जिसमें एनयूजे आई के पत्रकारों का भी अहम योगदान है। उक्त विचार श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने एनयूजे आई हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किये। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट इंडिया की हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी एवं विशिष्ट अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जयपाल सिंह एवं महासचिव विकास चैहान के साथ संगठन महासचिव प्रशांत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनयूजे आई के प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी, महावीर नेगी, निशा शर्मा, सचिव पद पर आनंद गोस्वामी, प्रतिभा वर्मा, रजत चैहान, कोषाध्यक्ष अश्विनी विश्नोई, प्रचार सचिव गणेश कुमार वैद्य और समारोह सचिव सुनील मिश्रा को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित कुमार शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, मुकेश वर्मा, विकास झा, विवेक शर्मा, अहसान अंसारी, गुरप्रीत सिंह कालरा, रामेश्वर शर्मा, मंजू नेगी, रूपेश शर्मा, सुनील कुमार, शिवकुमार शर्मा को संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने शपथ दिलाई। इसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी में चुने जाने पर अश्विनी अरोड़ा, और राव रियासत पुण्डीर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि एनयूजे आई संगठन सदैव पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आया हैं। देश और समाज की आवाज की उठाने वाले पत्रकारों की आवाज यह संगठन ही उठाता चला आ रहा है। संस्था के संरक्षक ब्रह्दत्त शर्मा ने कहा कि एनयूजे सदैव पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पबद्व है। वर्तमान में भी पत्रकारों के समाचार पत्रों की सूचीबद्वता को लेकर सीएम, डीजी से मुलाकात कर समाधान कराने का प्रयास चल रहा है। प्रदेश महासचिव सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि संगठन की ओर से पत्रकारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने प्रयास किया जा रहा है। संस्था के मार्गदर्शक पीएस चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, डा.शिवा अग्रवाल एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी व महामंत्री राजकुमार सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अतिथियों को शाॅल व माला पहनाकर एवं स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुद्वित अग्रवाल, डा.विशाल गर्ग, राधेश्याम विद्याकुल, सन्तोष कुमार, समाजसेवी आशीष जैन, गौरव चक्रपाणी, बालकिशन शास्त्री, श्रवण झा, त्रिलोक चन्द्र भटट, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, विजय शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया एंव संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया।