महंगाई ,बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों का पैदल मार्च

Listen to this article

महानगर कांग्रेस कमेटी व मेयर अनीता शर्मा की अगुवाई में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चैकी तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में युवा व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई चरम पहुंच गई है। जनता के तमाम विरोध के बावजूद सरकार महंगाई पर नियंत्रण नही कर रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें आमजन की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। जनता बेहाल है लेकिन प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी आंख बंद करके देश चला रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश को अडानी अंबानी जैसे पूंजीपति चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पूंजीपतियोें के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा के विधायक व पदाधिकारी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। महिलाओं के शोषण पर सरकार आंख बंद करे बैठी है। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम कारखाने बंद हो गए हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। बेरोजगारी व महंगाई के चलते गरीबों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी सिंह व एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि कुंभ मेले में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट घोटाले के दोषियों को बचाने के लिए जांच में लीपापोती शुरू हो गई है। इस अवसर पर चै.बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, कैलाश प्रधान, ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, नवेज अंसारी, एससी विभाग के अध्यक्ष सुनील सिंह, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद तासीन अंसारी, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, शाहनवाज कुरेशी, आकाश बिरला, शिव कुमार जोशी, जितेन्द्र सिंह, जगदीप असवाल, मनोज जाटव,राजीव गौड़, सतेंद्र बिष्ट, नीलम शर्मा, ललिता तनेजा, रोशन कालियान, डा.दिनेश पुंडीर, शुभम जोशी, सनी मल्होत्रा, अनीस कुरैशी, रिजवान कुरैशी, मुन्ना मास्टर, मनोज गिरी, विजय ठाकुर, राजेश चैहान, हरजीत सिंह, वसीम सलमानी, नकुल माहेश्वरी, रईस अहमद, त्रिपाल शर्मा, बलराज दाबड़े, पराग चाकलान, इरफान कुरैशी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।