महिला हॉकी मैच में हार के बाद हाकी खिलाड़ी के गांव में पटाखे फोड़े जाने को लेकर तनाव

Listen to this article

टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल में महिला हॉकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के गांव रोशनाबाद में कुछ शरारती तत्व ने पटाखे फोड दिए। वंदना कटारिया के परिजनों का आरोप है कि यह पटाखे वंदना कटारिया और हमारे परिवार से नफरत का नतीजा है। पहले भी पटाखे छोड़ने वाला युवक वंदना कटारिया और परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। परिजनों ने इस पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। वहीं वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने बताया कि मामले में तहरीर दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हो जाएंगे पहले भी यह युवक इसी तरह परिवार पर टिप्पणी करता रहा है। वहीं सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में और पुलिस मामले की जांच का दावा कर रही है।