विद्युत कर्मियों ने कि समझौते को लेकर आदेश जारी करने की मांग

Listen to this article

उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम के तहत कनखल स्थित एक होटल में बैठक की गई। शनिवार को हुई बैठक के दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारी और संविदा व सेल्फ हेल्प के मांगों को लेकर चर्चा की। कई वर्षों से संघर्ष करने के बाद भी कर्मचारियों की 9 वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था पर कोई आदेश जारी न होने को लेकर रोष व्यक्त किया। 20 दिन के अंदर मांगों पर हुए समझौते को लेकर आदेश जारी करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता केहर सिंह और संचालन संदीप कुमार शर्मा ने किया। संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि मोर्चा की 27 जुलाई की ऐतिहासिक हड़ताल सफल रही है। सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने सभी मांगों पर एक माह के अंदर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए ऊर्जा कार्मिकों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया था। हड़ताल के बाद मोर्चा की ओर से लगातार सदस्यों के बीच जाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और मंडलों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अपने वादे पूरा करने चाहिए।