भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सत्ता में लौटेगी-अजय भट्ट

Listen to this article


**केन्द्रीय राज्यमंत्री के नेतृत्व में जनआर्शीवाद यात्रा के नगर में पहुचने पर जोरदार स्वागत**

केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी दायित्व में हो बगैर जन आशीर्वाद के हम लोग अपना अस्तित्व नहीं समझते हैं। यह बात अजय भटट् ने मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर कही। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिकुंज के समीप सप्तऋषि चुंगी पर भव्य स्वागत किया।यात्रा का नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट और मदन कौशिक को फूल मालाओं से लाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। यात्रा नगर से होकर चंडीपुल से श्यामपुर पहुंची। श्यामपुर में भी भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि भयंकर गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से 70 सीट के मध्य जीतकर आयेगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं ने अपना उत्साह दिखाकर इस बात को साबित भी कर दिया है। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा अब चुनावी मोड में आ गई है तथा भाजपा ने जो विकास कार्य हैं उसी के बल पर हम चुनाव लड़कर जीतकर भी दिखाएंगे। सप्तऋषि, आनंद वन समाधि और चंडी चैक पर स्वागत करने वालों में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड,़ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चैहान, यात्रा संयोजक जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व दर्जाधारी संजय सहगल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आशुतोष शर्मा, महामंडलेश्वर चित्र विलासा आनंद, महंत शिवानंद, राजीव भट्ट, पूर्व दर्जाधारी पंकज सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, राकेश राजपूत,दिनेश पाण्डेय, मास्टर सतीश चंद शर्मा, अमित शर्मा, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरूद्व भाटी, विवेक उनियाल, विजय गाड़ी, उज्ज्वल पंडित, संदीप शर्मा, अनिल अरोड़ा, मुकेश जोशी, दीपक, डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतलेवाल, दीपक कुमार, रोहित साहू, वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैयर, आदेश सैनी, लव कुमार, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, चंद्रकांत पांडे, पूनम मखीजा, वीरेंद्र सेमवाल, रिया अरोड़ा, नीरू सैनी, रितु मदान, अनिता बंसल, उमा गुजराल आदि शामिल रहे।