धर्म-कर्म: दशरथ दरबार, मंथरा- कैकई संवाद, राम बनवास की लीला का हुआ मंचन

Listen to this article

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि. हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित लीला का शुभारम्भ भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहसंयोजक गगन यादव व शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी ने फीता काटकर किया। रामलीला मंचन के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज में मर्यादा स्थापित करने का काम किया। उन्होंने माता, पिता, भाई, पत्नी, मित्र व सेवक के साथ आचरण करने की मर्यादा स्थापित की। उन्हांेने कहा कि रामलीला का मंचन समाज को सार्थक दिशा प्रदान करता है। वर्तमान आधुनिकता की चकाचैंध में रामलीला मंचन से युवा पीढ़ी व नन्हे-मुन्हे बच्चों को संस्कार व संस्कृति की शिक्षा मिलती है। पार्षद विनित जौली ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संस्था ने अपने आयोजन के प्रथम वर्ष में ही उच्च स्तर की रामलीला का मंचन कर क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहसंयोजक गगन यादव ने कहा कि भारत ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला का मंचन हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। संस्था के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुर्ल, मंत्री सन्नी चैटाला, सचिव भोला शर्मा, संगठन सचिव अमित बोरी, डायरेक्टर व कोषाध्यक्ष समीर शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया। रामलीला मंचन में दशरथ दरबार, मंथरा-कैकेयी संवाद, राम वनवास की लीला का मंचन किया गया जिसमें दशरथ के रूप में संजय, कैकेयी के रूप में हरि गुरूजी, राम जी के रूप में प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के रूप में नीरज, सीता के रूप में आकाश शर्मा ने अपने मार्मिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।