उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल 3 सप्ताह के लिए स्थगित

Listen to this article

उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने तीन सप्ताह के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। इस सम्बन्घ में समिति के प्रांतीय पदाधिकारियों की ओर से बताया गया है कि पेयजल मंत्री ने निगमकर्मियों के वेतन भतों का स्थायी समाधान का निणर्य लिया है। पेयजल निगम में सेन्टेज व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब कार्मिको को हर माह कोषागार से भुगतान किया जायेगा। इस सम्बन्ध में पेयजल मंत्री की शासन,निगम प्रबन्धन एवं अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक का बुधवार को कार्यवृत्त जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। सरकार की ओर से वेतन भत्तों के स्थायी समाधान सहित सकारात्मक निर्णय लिये जाने के बाद कर्मियों ने यह फैसला लिया है। पेयजल निगम निर्माण शाखा कार्यालय में कर्मचारियों की ओर से गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रस्तावित थी। महासंघ अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि सरकार की ओर से कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने के बाद समन्वय समिति ने गुरुवार से होने वाली हड़ताल को तीन सप्ताह के लिए वापस ले लिया है। दीपावली से पूर्व सरकार की ओर से कार्मिकों के बैक लॉक वेतन को निर्गत किए जाने के साथ ही भविष्य के लिए सकारात्मक निर्णय लेने से कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान पेयजल निगम के ईई मो. मीसम, एमके करारा, कुमार गौरव, बृजपाल शर्मा, चंडी प्रसाद शर्मा, आशीष चैहान, शलभ मित्तल, अतुल कुमार, सचिन कुमार, दीक्षा नौटियाल, ज्योति जोशी, गीता भवानी, वैजन्ती आर्या, आरके शर्मा, मंगल सिंह नेगी, मो. अनस, मो. परवेज, मो. सलमान, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।