कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन

Listen to this article

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्याः नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स में हिंदुत्व पर टिप्पणी को लेकर शिवालिक नगर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चैक पर सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता ने हिंदू धर्म के प्रति द्वेष पूर्ण भाव स्पष्ट रूप से रखा। इसके बावजूद अन्य कांग्रेसी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इससे कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता साफ झलक रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल मंत्री वीरेंद्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर, मोहित चौधरी, सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान, अजय मलिक, हरिओम कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कुशलवीर सिंह, अजय कुमार,उमेश पाठक,मनीष सिंह, गौरव पंडित, गगन उपाध्याय, श्याम लाल, अनुज शर्मा, आदित्य वाल्मीकि, पवन कुमार वर्मा, रोशन प्रिंस, तुषार गौड, उज्ज्वल त्रिपाठी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे