तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला शहीद किसानों की जीत-हरीश रावत

Listen to this article

*राहुल प्रियंका गांधी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित*

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून को वापस लेने के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों की जीत बताया है। वहीं, राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने इसको भाजपा सरकार का चुनाव में हार के डर के कारण लिया फैसला बताया है। हरिद्वार के भाटिया भवन में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान हरीश रावत ने कहा कि यह किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस बिल का शुरुआत से ही विरोध कर दिया था। भाजपा की केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की सत्ता से रवानगी तय है। देश का किसान सब कुछ समझता है। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार के मंत्रियों को हर जगह किसानों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार को अब राज्यों में होने वाले चुनाव में हार का डर सताने लगा है। जिसके चलते उन्हें कृषि कानून वापस लेने पड़े। इससे पहले राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिवसीय अधिवेशन में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने समेत सत्ता में आने पर गांधी परिवार से ही प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की उपस्थिति में ईवीएम से चुनाव बंद कराने की मांग के साथ महंगाई, गिरती जीडीपी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। शनिवार को भाटिया भवन में अधिवेशन के पहले दिन विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा शामिल हुए। बैठक में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने 10 प्रस्तावों को बैठक में रखते हुए उन पर चर्चा की। सभी प्रस्तावों को पारित करके कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित किया जाएगा।बैठक में हरीश रावत ने सभी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलायी। इसके बाद रावत ने राहुल-प्रियंका सेना के 10 प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। प्रत्येक घर तक, प्रत्येक बूथ तक राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करें। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को विजय बनाने के लिए राहुल-प्रियंका गांधी सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत करे संबंधी आदि प्रस्ताव शामिल रहे। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि ने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत में अपनी जान लगा देगा और निश्चित रूप से उत्तराखंड में बड़ी जीत कांग्रेस को दिलवाने में अपनी भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, रविश भटीजा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा,राष्टीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल,राष्टीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक मिश्रा,उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान,साउथ वेस्ट दिल्ली उपाध्यक्ष सतदेव शर्मा,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, सेना के प्रदेश समन्वयक सईद अहमद जमाल,प्रदेश महासचिव पंकज राणा एवं अनीता वर्मा,प्रदेशउपाध्यक्ष तौफीक खानएवं प्रमोद मंदरवाल,बबीता चैहान, नीलम कौर,देहरादून महानगर अध्यक्ष हेमंत उप्रेती,एसबी शाही,ठाकुर मनीष साहू,तनवीर खान,रब्बान मलिक,आनंद बिष्ट, सुभाष घई, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्तिक शर्मा, नकुल महेश्वरी, पार्षद राजीव भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।