विधायक के खिलाफ गुस्सा फूटा, कॉलोनी वासियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

Listen to this article

रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चैहान का अपने विधानसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है। जगजीतपुर क्षेत्र में राजा गार्डन कालोनी और आसपास के कॉलोनी वासियों ने आदेश चैहान के खिलाफ धरना देते हुए नारेबाजी की। विरोध करने वालों में भाजपा समर्थक लोग भी शामिल हुए। लोगों का कहना है कि विधायक आदेश चैहान लंबे समय से क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसलिए इस बार पार्टी को कोई नया चेहरा क्षेत्र में लाना चाहिए। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि अगर भाजपा फिर से आदेश चैहान को टिकट देती है तो पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी से पैदल चलकर फुटबॉल ग्राउंड विधायक आदेश चैहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुए जुलूस निकाला। जुलूस में स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक आदेश चैहान द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। विधायक ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य किया है। राज विहार की जनता कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के पास जा चुकी है लेकिन विधायक द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नही दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दलजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि यहां क्षेत्र में वर्षों से नाली पानी एवं सड़क की समस्या है जिससे आए दिन छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है क्षेत्र में गंदगी के ढेर लग जाते हैं ना तो निगम द्वारा कोई सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले 10 वर्षों से राज विहार कॉलोनी की तरफ कोई भी सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा है कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत तौर पर जनता विधायक से भी मिल चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया। बस इन्हें शादी एवं बर्थडे पार्टी में जाने से फुर्सत हो तब। इनका जनता एवं जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है पिछले चुनाव में जनता द्वारा विधायक को मन से सपोर्ट किया गया जनता ने पूर्ण सहयोग दिया लेकिन विधायक हरकतों से बाज नहीं आते और साथ ही साथ विधायक केवल अपने कुछ प्रतिनिधियों पर ही समर्पित है। उन्होंने कहा कि आदेश चैहान द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीजेपी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे प्रतिनिधि की कोई आवश्यकता नहीं है। धरने में नवनीत मोगा, राकेश शर्मा, चंदन दुबे, पंकज कश्यप, जोगिंदर कश्यप, सत्येंद्र सिंह, वासु राज सिरोही, हरीश तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, शेर सिंह, ललित मोहन, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सूर्यकांत, अरुण, मनीष तोमर, डीएस नेगी, राहुल कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।