विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

Listen to this article

मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों आदि के दृष्टिगत आरओ तथा नोडल अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पोस्टल बैलेट, ईवीएम वीवीपैट की व्यवस्था, मत गणना स्थल की व्यवस्था, स्टेश्नरी वितरण, नामांकन की व्यवस्था, सीसी टीवी तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था, रूट चार्ट आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, ज्वाइंण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता, एसडीएम पूरण सिंह राणा, उप जिलाधिकारी गोपाल राम विनवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 कुमार खगेन्द्र, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीएसओ के0के0 अग्रवाल, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, एआर कोआपरेटिव राजेश, एडीआईओ(एनआइसी)यशपाल, ईई यूपीसीएल, अनूप कुमार, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, रत्नाकर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।