आज हरिद्वार के किन कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा?

Listen to this article

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल राठौर ने दो दर्जन साथियों सहित भाजपा का दामन लिया। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित  भाजपा चुनावी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि विशाल राठौर कांग्रेस की गलत नीतियों से आहत थे। कई वर्षों से कांग्रेस की सेवा में लगे हुए थे। विशाल राठौर टिकट की दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया जिसके चलते उनकी भावनाएं आहत हुए। भाजपा पार्टी में विशाल राठौर को पूरा सम्मान दिया जायेगा। भाजपा ही युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा करती है जिसके चलते युवा वर्ग का कांग्रेस से लगातार मोह भंग हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. विशाल गर्ग ने कहा कि विशाल राठौर को कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व चटुकारों से घिरा हुआ है। पार्टी के प्रति ईमानदारी से काम करने वालों को कोई तवज्जो नहीं मिलती है। भाजपा पार्टी में कर्मठ, ईमानदार, कार्यकत्र्ताआंे को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उचित सम्मान भी दिया जाता है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विशाल राठौर ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा करता चला रहा है। टिकट की घोषणा में भी भेदभाव पूर्ण नीति अपनायी गयी। मेरा परिवार वर्षों से कांग्रेस की सेवा में लगा हुआ है लेकिन कुछ बड़े नेता टिकट वितरण को लेकर भी भेदभाव पूर्ण नीति को अपना रहे है। ऐसे कांग्रेस पार्टी को बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ेगा। सुभाष जैसल एवं विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विशाल राठौर एवं उनके साथियों को बधाई दी। भाजपा का दामन थामने वालों में शिवम यादव, मुकेश खारी, भुवनेश, नीरज पोखरियाल, अनुभव राठौर, अमन पंवार,साहिल बिष्ट,चैतन्य, दीपक, अमित, अभिनव, अजीत, सूरज, शिवम, आर्यन वालिया, विभव, देव, उद्धव, सोहन, विशू, शुभम, ऋषभ, अक्षय, संदीप, पवन कुमार, हिमांशु, नवीन,विपिन कुमार, तरूण कुमार, दीपक राजपूत,पंकज भट्ट, सोनू, लक्की रहे। इस दौरान विक्रम सिंह नाचीज, शिवम बन्धु, संजय त्रिवाल, बृजेश चौधरी,प्रदीप त्यागी, संजय अग्रवाल, सुभाष जैसल, अशोक अग्रवाल आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।