“आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत” रोग मुक्त भारत अभियान हेतु प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

Listen to this article

*प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग उपचार करने हेतु शिविर आयोजित करने का निर्णय*

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आई.एन.ओ. व सूर्या फाउंडेशन द्वारा स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के मुख्यालय में रोग मुक्त भारत अभियान हेतु प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन्स की अध्यक्षा डॉक्टर सरस्वती काला, डॉक्टर परीक्षित काला,उमेश बंदोलिया,स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के फाउंडर चेतन चैबे व सहसचिव हरिओम कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन साइगल, सर्व सेवा संगठन के फाउंडर आशीष जैन, देवभूमि ऑर्गेनिक्स के फाउंडर आशीष कुमार, यूथ पार्लियामेंट मेंबर विनय देव यादव, स्वामी अखिलेश महाराज, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज जखमोला, स्वामी गंगेश्वर, मोहित जोशी, डॉक्टर पाराशर आदि विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित विशेष जानकारियां प्रदान की गई। स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व योग, प्राणायाम आदि की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। शिविर में उपस्थित डॉ. सरस्वती काला ने प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी देते हुए उचित आहार व्यवहार की जानकारी दी व आगामी समय में प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग उपचार हेतु शिविर के आयोजन करने का निर्णय लिया। स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चैबे ने भारत सरकार व आयुष मंत्रालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार हेतु किये जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों की सराहना की व समस्त जनता से प्राकृतिक चिकित्सा हेतु जागरूक होने का आग्रह किया। शिविर में मुख्य रूप से सोनाली रावत, अंकित बहुखंडी, घनश्याम कुशवाहा, कृष्टि, आदित्य, नवनीत, हार्दिक, निवेदिता आदि उपस्थित रहे।