बेहतर स्वास्थ और निरोगी रहने के लिए नींद आवश्यक -डॉ अखिलेश सिंह

इस खबर को सुनें


हरिद्वार। आर्यव्रत हॉस्पिटल के संचालक डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद आवश्यक है। स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए नींद का महत्व बहुत अधिक है। नींद हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण जैविक कार्यों को संपन्न करती है ।नींद हमारे शरीर में लगभग 2 से 3 किलोग्राम वजन डालती है और यह हमारे शरीर की 20 से 30 प्रतिशत ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। इसलिए शरीर को आराम देना और पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। डा.अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चीजों को याद रखने और याददाश्त मजबूत करने के लिए भी नींद बहुत आवश्यक है। यह हमारा फोकस हमारा ध्यान होता है। सतर्कता रखने में भी नींद से मदद मिलती है। जिससे बिना किसी अनुभव के रोजाना हम जो कुछ भी सीखते हैं। वह एकीकृत होती रहती है। इसलिए बच्चों का रात में बहुत अच्छी और गहरी नींद लेना जरूरी है। डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अच्छी नींद नहीं ले पाता है तो इसके परिणाम स्वरूप शरीर में अवसाद, वजन बढ़ना, अपच आदि कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जिससे दुघर्टना होने की सभावना भी बनी रहती है। डा.अखिलेश सिंह ने स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आठ घंटे की नींद बेहद आवश्यक है। इससे मानसिक तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। जिससे व्यक्ति अपने कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाता है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लें, व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।