बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार, सचिव के लिए 5 दावेदारों ने किया नामांकन दाखिल

Listen to this article


हरिद्वार। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और सचिव पद पर पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को करीब सात सौ महिला व पुरुष अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए जसमहेंद्र सिंह, जगदीप शर्मा, सुशील कुमार, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष में तनवीर भारती, संगीता भारद्वाज, रियाज अली, विपिन चंद द्विवेदी, रुचि बगवाड़ी व महेन्द्र प्रताप सिंह गिल ने दावेदारी की। सचिव पद पर राकेश कुमार राजपूत, नागेंद्र सक्सेना, नीरज कुमार, रमन कुमार, सन्दीप वर्मा, सह सचिव पर रोहित सिंह कनवाल व संजय चैहान के बीच मुकाबला होने की संभावना है। कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी वर्मा, रुचि, रूपचंद आजाद व नवीन कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दीक्षा सिंह व सौरभ चैहान, जबकि आय व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन व सागर कुमार, छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश सिंह राठौर व सहायक चुनाव अधिकारी राव शबाहत अली, रवद्रिं सहगल, मनीष हटवाल व दिविक चैहान ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि चार बजे तक उम्मीदवार नाम वापिस ले सकते हैं।