ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा का स्थापना दिवस आज, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय पर झंडा फहराया, शोभायात्रा में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Listen to this article

भाजपा का स्थापना दिवस आज उत्तराखंड में मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया।आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे।जीएमएस रोड स्थित पार्टी फार्म से भाजपा कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

उत्तराखंड के प्रत्येक जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को उद्बोधन सुनेंगे। शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी की है। जोकि कुछ ही देर में शहर में निकलेगी।