काफी समय से चला आ रहा सस्पेंस खत्म, करण माहरा होंगे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Listen to this article

यशपाल आर्य होंगे नेता प्रतिपक्ष ,भुवन कापड़ी को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

कांग्रेस हाईकमान ने काफी मंथन के बाद करण माहरा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है वही नेता प्रतिपक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रहे और वर्तमान में भाजपा से कांग्रेस में आए यशपाल आर्य को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद कापड़ी को बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब गढ़वाल और कुमाऊं का संतुलन बनाए बिना ही कुमाऊं मंडल से ही सारी नियुक्तियां कर दी गई हैं।