प्रकृति के प्रति जागरूकता जरूरी- आलोक

Listen to this article

*आरएसएस ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश-उत्त्तराखण्ड संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) के दौरान आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2,रानीपुर, भेल में पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक जी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। अनियोजित विकास के चलते प्रकृति से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में आवश्यक है की हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के प्रति सजग होंगे तभी आने वाला कल सुरक्षित हो सकेगा। लगातार बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए हर तरह से हानिकारक है। प्रदूषण से बचाब का एक मात्र उपाय प्रकृति का संरक्षण ही है। इसे बचाना हम सब का नैतिक कर्तव्य है।
क्षेत्र प्रचार प्रमुख व वर्ग पालक पदम् जी ने कहा कि इस वर्ष की थीम “ऑन्ली वन अर्थ ” जिस पर सबने कार्य करना है । विश्व पर्यावरण दिवस हमारे समय की पर्यावरणीय चुनौतियों पर वैश्विक प्रकाश डालता है। संयुक्त राष्ट्र का यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर्यावरण पहुंच के लिए सबसे बड़ा वैश्विक मंच बन गया है, जिसमें दुनिया भर के लाखों लोग ग्रह की रक्षा के लिए संलग्न हैं।पिछले 2 वर्षों ने हमें बहुत कुछ सीखा दिया है। कोरोना काल में जब हर दूसरा आदमी ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भाग रहे थे। तब हमें प्राकृतिक रूप से आक्सीजन देने वाले पेड़ पौधों की बहुत याद आई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से जनता में पर्यावरण के लिए जागरूकता आई है। इस अवसर पर वर्गाधिकारी दिनेश सेमवाल, वर्ग कार्यवाह विजय गोयल, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह जी, वर्ग सर्वव्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, हरिद्वार नगर संघ चालक डॉ. यतींद्र नागियान, अमित शर्मा आदि ने बरगद, आम के पौधों को लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया।