प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने दिवंगत की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसी नेता स्व0राजेश शिवपुरी के परिवार को दी सात्वंना

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बुधवार को दिवंगत कांग्रेसी नेता राजेश शिवपुरी के परिवार से मिलने कनखल स्थित आवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी। साथ ही परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने बताया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से देहरादून में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत कांग्रेसी नेता के कनखल स्थित घर से निकलकर कनखल चैाक पहुंचे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कनखल स्थित चैाक बाजार में प्रदेश अध्यक्ष शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी मिले। जहां उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी कार्यालय में लगातार परेशान करने के विरोध में कांग्रेस भवन पर धरना और विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक संख्या में पहुंचें।