श्री रामकृष्ण मिशन मठ- चिकित्सालय के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज हुए ब्रह्मलीन

Listen to this article

श्री रामकृष्ण मिशन मठ-चिकित्सालय के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ब्रह्मलीन हो गए। वे 81 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 2 बजे कनखल स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह स्वामी जी महाराज सैर के लिए निकले थे, जहां वे कांवड़ के चलते लगे जाम में फंस गए। इस दौरान उनकी तबीयत कुछ खराब हुई और वे ब्रह्मलीन हो गए। उनकी पार्थिव देह को रामकृष्ण मिशन मठ में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर कनखल स्थित शमशान घाट पर विधि अनुसार किया जाएगा। नित्यशुद्धानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संतों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें परोपकारी संत बताया ।