नैनीताल जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत

Listen to this article

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आया

हल्द्वानी : 9 से 15 अगस्त तक नैनीताल जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज हल्द्वानी से शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम से बाजार, रेलवे बाजार, नवाबी रोड, नैनीताल रोड निकलते यात्रा का शुभारंभ हुआ।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है। गगनभेदी भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत पूर्व विधायक व पदाधिकारी यात्रा में नजर आए। बुधवार को नैनीताल विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकलेगी।
स्वराज आश्रम से तिरंगा हाथों में लेकर कांग्रेसियों ने भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के जिंदाबाद नारे भी लगाए। बाजार, नैनीताल रोड, तिकोनिया, नवाबी रोड पर टोलियों में खड़े लोग यात्रा में शामिल होते रहे। इससे पूर्व स्वतत्रंता सेनानी परिवार से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आज देश को जोडऩे और एकजुट करने की जरूरत है। इसीलिए पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे।
नैनीताल जिले में छह विधानसभा आती है। हल्द्वानी से शुरूआत के बाद 10 अगस्त को नैनीताल, 11 को भीमताल, 13 को लालकुआं, 14 को कालाढूंगी और 15 अगस्त को रामनगर विधानसभा में यात्रा निकलेगी। ब्लाक से लेकर महानगर स्तर तक पदाधिकारियों को यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी दी गई है(GS)