राजेंद्र श्रमिक बने जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

Listen to this article

हरिद्वार। मजदूर नेता राजेंद्र श्रमिक जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। हलद्वानी में आयोजित यूनियन की प्रदेश इकाई की बैठक में फेडरेशन वरिष्ठ नेता एके मिश्रा, विशिष्ठ अतिथी संतोष कुमार की मौजूदगी में हुए यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में राजेंद्र कुमार श्रमिक अध्यक्ष,जगदंबा प्रसाद चमोली महामंत्री,नवीन कुमार कपिल कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष,सुनील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। अनंत विजय पालीवाल व आलोक शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। यूनियन सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक व महामंत्री जगदंबा प्रसाद चमोली सहित समस्त कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री यूनियन के पूर्व महामंत्री अनंत विजय पालीवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।