राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया
केदारनाथ के निकट एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। यहां बारिश और बर्फबारी के बीच रेस्क्यू कार्य किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने जानकारी दी कि हादसा आज मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुआ है। मृतकों में तीन यात्री गुजरात और तीन यात्री तमिलनाडु के हैं। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। डीजीसीए और केंद्र को हादसे को जांच सौंपी जाएगी। प्राइवेट हेली सेवा की जांच होगी। अग्रिम आदेश तक केदारनाथ हेली सेवा बंद रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। और कहां कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें(GS)