उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की चेतावनी,मांगों के निस्तारण नही होने पर कार्य बहिष्कार

Listen to this article

विश्वविद्यालयों के विकास में गैर शैक्षिक कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण

हरिद्वार। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में राज्य भर के 11 विश्वविद्यालयों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक में संगठन की मांगों का निस्तारण नही होने की स्थिति में 20 दिसंबर को राज्य भर के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग सभागार में आहूत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन संगठन के मुख्य संरक्षक भूपल सिंह करायात की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमदेव शतांशु रहे और विशिष्ट अतिथि प्रख्यात पर्वतारोही श्रीमती संतोष यादव रही। प्रो शतांशु द्वारा समस्त विश्वविद्यालयों के विकास में गैर शैक्षिक कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया एवम् संस्था के विकास में संगठनों के प्रयासों का आह्वान किया। बैठक के सभाध्यक्ष एवम् संगठन के मुख्य संरक्षक कुमाऊं विश्वविद्यालय से आए भूपल सिंह करायाट ने बताया कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की समस्त जायज मांगों के निस्तारण हेतु गंभीर पत्राचार और वार्ताएं की जाएंगी एवम् निराकरण न होने की स्थिति में 20 दिसम्बर को राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारी एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला द्वारा संगठन का मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों में चल रहे 1500 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में स्टाफिंग पैटर्न सहित पदोन्नति कैडर लागू किया जाए, शासन द्वारा जारी शासनादेश को राज्य विश्वविद्यालयों में लागू किया जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में गोल्डन कार्ड व्यवस्था लागू किया जाए, सहायक कुलसचिव के पदों पर विश्वविद्यालयों के कर्मचारी हेतु पदोन्नति संवर्ग खोला जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में मानकों के अनुसार पदों का सृजन किया जाए। बैठक के आयोजक गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 11 विश्वविद्यालयों से 38 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सुदरियाल,उपाध्यक्ष भारत नैनवाल,संयुक्त मंत्री प्रशांत मेहता, सुभाष पोखरियाल,संगठन मंत्री धन सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पोखरिया, संप्रेक्षक प्रकाश तिवारी,गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव श्याम कुमार कश्यप,दीपक वर्मा,शिव सुंदर,डॉ पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, मोहन, सत्यदेव, समीर राणा,अरुण कुमार,अजय कुमार,नरेंद्र मलिक,तरूण,मोहन,राजीव,आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष खीमानंद भट्ट,सचिव शिव नारायण,संस्कृत विश्वविद्यालय के सचिव चंदन सिंह रावत,राजेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष हेम छिमवाल, सचिव राहुल बिष्ट,समीर पांडेय, अनिल नेगी,सोबान सिंह विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी, उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय,सचिव राजेंद्र राणा,औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के शिव सिंह तड़ियाल, तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के देवेन्द्र बिष्ट सहित राज्य भर समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रकाश तिवारी एवम् दीपक वर्मा ने किया।