महापर्व: हरिद्वार जनपद में श्रद्धा व उल्लास के साथ कहां-कहां मनायी गयी महाशिवरात्रि

Listen to this article

महंत प्रेमदास महाराज ने सभी को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व धर्मनगरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। दक्ष महादेव, बिल्केश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुख भंजन, तिलभांडेश्वर, नीलेश्वर महादेव मंदिर आदि पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की और व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी मंदिरों में तैनात किया गया था। पौरिाणक मंदिरों के अलावा विभिन्न कालोनियों व मौहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने औधड़दानी शिव का जलाभिषेक किया। पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम अवसर है। शिवरात्रि पर पूर्ण विधि विधान से किए गए जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। शिव कृपा से घरों में सुख समृद्धि का वास होता है।

महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाशिवरात्रि स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गयी थी। बम निरोधक दस्ते को भी मेला क्षेत्र में तैनात किया गया था। सवेरे चार बजे ब्रह्मुर्हत में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा। वीकेंड पर महाशिवरात्रि पर्व पड़ने के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। वीकेंड पर महाशिवरात्रि पर्व पड़ने के चलते दिल्ली,यूपी,पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। बाहर से आए श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों ने भी हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर गंगा स्नान किया।

देसंविवि व शांतिकुंज स्थित शिवालय में देर सायं तक श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने महाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुखद्वय ने पुरुष सूक्त, महाकालाष्टक, रुद्राष्टक व अन्य वैदिक कर्मकांड के साथ पूजा अर्चना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या ने कहा कि यदि हम जीवन में शुभ कार्य करें, तब ही हम कल्याणकारी शिव के प्रिय बन सकेंगे। भले कार्य में लगे रहना ही शिव पूजा है। हमें शिव की तरह उदार होना चाहिए और विवेक स्वरूप तीसरा नेत्र खुला हुआ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान् शिव का मानव को संदेश है कि ‘हे संसार के लोगो! उठो,जागो यदि अपनी और दूसरों की सुख-शान्ति चाहते हो,तो अपरिग्रह,सादा जीवन, उच्च विचार,अक्रोध,परोपकार,समता,परमात्मा की समीपता को अपनाओ। भोग-विलास का जीवन व्यतीत करने से क्षणिक सुख भले ही मिल जाए, परन्तु उनमें स्थायित्व नहीं है। स्वार्थ में क्षणिक आनन्द अवश्य आता है,परन्तु उसका अन्त पतन में है। डॉ पण्ड्या ने कहा कि केवल अपनी उन्नति में ही सन्तुष्ट न रहो,वरन् दूसरों की,अपने समाज और राष्ट्र की उन्नति को अपनी सफलता मानो।’यदि इन बातों को हम अपने अंतःकरण में स्थान देते हैं,तो हम सच्चे शिव उपासक सिद्ध होंगे। विवि की कुलसंरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रधान गुण हैं। पुरुष सूक्त व महाकालाष्टक के साथ रुद्राभिषेक का वैदिक कर्मकाण्ड श्याम बिहारी दुबे एवं उदयकिशोर मिश्र ने किया। संगीत विभाग के भाइयों ने सुमधुर शिव आराधना से सम्पूर्ण परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव एवं शांतिकुंज स्थित शिवालय में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक,शिवाभिषेक का क्रम देर सायं तक चलता रहा। इस अवसर पर देवसंस्कृति विवि के कुलपति शरद पारधी,कुलसचिव बलदाऊ देवांगन सहित समस्त स्टाफ,विद्यार्थियों, शांतिकुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ता एवं देश विदेश से आये शिव भक्त मौजूद रहे।

व्यापारियों और अखण्ड परशुराम अखाड़े ने शिवमूर्ति पर किया जलाभिषेक

हरिद्वार। राष्ट्र की एकता अखण्डता व सुख समृद्धि की कामना को लेकर शिवमूर्ति व्यापार मंडल एवं श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के संयुक्त तत्वाधान में शिवमूर्ति पर पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सूक्ष्म आराधना और जलाभिषेक से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। राष्ट्र की एकता अखण्डता को लेकर सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि आजकल देवी देवताओं के प्रति अनर्गल टिप्पणीयां करने का चलन बढ़ गया है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। महाशिवरात्रि पर्व भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव के नाम का सिमरन अवश्य करें। शिव कृपा से परिवारों के संकट दूर होते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सनातन परंपरांओं का निर्वहन करते हुए सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को धर्म संस्कृति की मान मर्यादाओं को अपनाना चाहिए। विश्व शांति की कामना करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें। सुनील गोयल, मुकेश शर्मा,आशीष विश्नोई,अंबर गोयल,वरूण साहनी,हेमंत बड़गोती,राहुल विश्नोई,पार्षद राजीव भार्गव ने सभी भक्तजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर सरकार की सद्बृद्धि की कामना की

हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव चैाधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा एवं जलाभिषेक कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजीव चैाधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं को लाठीयों से पीटा गया। कांग्रेस लगातार पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही हैं। सीबीआई जांच से पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन सरकार सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हक के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल एवं युवा कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चैाहान ने कहा कि पेपर लीक कांड से उत्तराखण्ड की छवि धूमिल हुई है। ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी कर नौकरी की उम्मीद कर रहे युवा अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक और अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करायी जाए। जलाभिषेक करने वालों में विपिन पेवल,गौरव चैाहान,मनीष सैनी, शशि चैाधरी,मेधा चैाधरी, अधिराज चैाधरी आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

शिवरात्रि पर तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गयी शिव बारात

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर कनखल स्थित तिल भांडेश्वर मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गयी। भव्य झांकियों से सुसज्जित शिव बारात नगर भ्रमण के पश्चात वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने पुूष्पवर्षा का शिव बारात का स्वागत किया। शिव बारात में शामिल भूत प्रेतों की टोली सबके आकर्षण का केंद्र रही। विधायक मदन कौशिक व मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने पूजा अर्चना कर शिव बारात को रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि का आधार हैं। बिना शिव के सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं है। शिव नाम के स्मरण मात्र से ही व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। इसीलिए भगवान शिव को कल्याणकारी देव कहा गया है। भगवान शिव व माता सती के विवाह दिवस महाशिवरात्रि पर्व को लोक कल्याणकारी बताते हुए उन्होंने कहा शिव और शक्ति एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। शिव में शक्ति और शक्ति में शिव समाहित हैं। किसी एक की आराधना करने से दोनों की आराधना स्वतः ही हो जाती है। उन्होंने कहा कि तिल तिल बढ़ने वाले तिलभाण्डेश्वर महादेव के शिवलिंग पर श्रद्धा भक्ति से जलाभिषेक करने से धन व ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। पाप व रोग का नाश होता है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार के कण-कण में भगवान शिव विद्यमान हैं। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर योगेश वत्स,अचला मल्होत्रा, अरविंद अग्रवाल,हिमांशु चोपड़ा, भारत भूषण,प्रमोद कुमार,सुन्दर सिंह मनवाल,अमित चावला,सचिन गुप्ता,विक्की बहल, विजय अग्रवाल,बीना राजपूत,रमेश भट्ट, विनोद शर्मा,नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सुभाषघाट स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर से कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर तक शिव बारात निकाली गयी। भव्य झांकियों, बैण्डबाजों से सुसज्जित शिव बारात में शामिल भूत प्रेत व शिव गण सबके आकर्षण का केंद्र रहे। शिव बारात का शुभारंभ राजेंद्र कुमार वधावन, अमित कौशिक व नरेश बेदी ने कहा कि भगवान शिव जन जन के आराध्य हैं। भगवान शिव को जलाभिषेक अति प्रिय है। भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व भगवान शिव को समर्पित है। अधिक से अधिक भक्तों को भगवान शिव के नाम का जप तप करना चाहिए। परिवारों में संकटों से मुक्ति पानी है तो भगवान शिव का गुणगान करें।

गोसाई महासभा द्वारा धूमधाम से निकाली गई शिव बारात

हरिद्वार। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिहर मंदिर गोसाई गली से भीमगोड़ा से गिरी नामा गोसाई महासभा द्वारा भव्य धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात गोसाई गली, रेलवे फाटक, खड़खड़ी, भीमगोडा, श्रीरामलीला भवन होते हुए हरिहर मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शिव बारात में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे भव्य झांकियां शिव भगवान भोलेनाथ के गण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा गिरी गोस्वामी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त भारी तादाद में उपस्थित रहे। गिरी नामा गोसाई महासभा के अध्यक्ष व विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश सचिव बादल गोस्वामी के नेतृत्व में शिव बारात का आयोजन किया गया। शिव बारात में गिरी नामा गोसाई महासभा के संस्थापक बलराम गिरी, गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरी,प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न गिरी, कोषाध्यक्ष राजीव गिरी,प्रदेश सचिव नवरत्न गिरी,सानू गिरी,मानिक गिरी, अनिकेत गिरी,गर्वित गिरी,राजेश गोस्वामी, अमित गिरी सहित महिला-पुरुषों ने शिव बारात में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव बारात का महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी की टीम व भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा,वैभव सुखीजा,व्यापारी नेता अनुज गुप्ता,समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल,पार्षद कैलाश भट्ट ने भगवान भोलेनाथ का माल्यार्पण कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया।

भगवान शिवशंकर की महिमा संसार में अपरम्पार है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव की महिमा संसार में अपरंपार है। भगवान शिव को जलाभिषेक अति प्रिय है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से भक्तों को भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। भारत माता मंदिर के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृश्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना व जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बैरागी कैंप स्थित ज्ञान गंगा गौशाला के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रामदास महाराज ने देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को शिव महिला से अवगत कराते हुए कहा कि पूरी सृष्टि शिव में समाहित है। प्रतिदिन शिव आराधना व जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सभी को नित्य शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।

महाशिव के पावन पर्व पर शनि सेना संगठन ने चलाया अटूट भंडारा

हरिद्वार। हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा और श्रद्धालुओं का सैलाब शनि सेना संगठन के माध्यम से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अटूट खीर भंडारा चलाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया शिव बारात तथा विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में आए श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांट कर शनि सेना संगठन ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया ने कहा ऐसे सराहनीय कार्य समाज में नई उर्जा पैदा करते हैं। वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज ने कहा यह पावन नगरी श्रद्धा और आस्था की नगरी है भगवान भोलेनाथ की ससुराल तथा माता पार्वती का मायका तथा भगवान गणेश के नाना हरिद्वार कनखल के रहने वाले र्हैं। यह पावन नगरी विश्व भर में प्रसिद्ध है श्रद्धालु भक्तजन अपनी आस्था और मन्नतो की पूर्ति के लिए विश्व भर से इस नगरी में पधारते हैंै। शनिसेना संगठन में बड़ा ही सराहनीय कार्य करने के साथ-साथ समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इस तीर्थ नगरी में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हरिद्वार वासियों के लिए अतिथि से कम नहीं हमारा भी धर्म बनता है कि हम आपने इस पावन हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं का सत्कार करें। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित कश्यप,संजय सैनी,विशाल सैनी,गौरव सैनी,अमित कश्यप, मोनू कालरा, मोंटू संस्थापक प्रशांत शर्मा,दिनेश राठी कोषाध्यक्ष,राहुल सिंघानिया,आयुष कश्यप,वंश कश्यप,राजेंद्र कटारिया, हुकुम सिंह,सरवन,अनूप कश्यप,अमित कश्यप,अरुण कश्यप,एसएस नेगी,गौरव भारद्वाज,गौरव चैाधरी ,संजय शर्मा,संजीव सक्सेना,संजय शर्मा,ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद आदि कार्यक्रम में सेवा सहयोग हेतु उपस्थित थे।