सरकार ने कांवड़ मेला नहीं खोला तो होगा आंदोलन, प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में हुआ निर्णय

Listen to this article

प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय टिहरी विस्थापित रानीपुर पर संपन्न हुई। जिसमे नवनियुक्त युवा प्रदेश पदाधिकारियो प्रदेश महामंत्री विशालमूर्ति भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष लव दत्ता,प्रदेश सचिव अक्षत गर्ग का सम्मान किया गया। बैठक में सरकार से कावड मेला खोलने की माँग की गई अन्यथा आन्दोलन का आवाहन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की पिछले दो साल से कोरोना के चलते सारा व्यापारी टूटा हुआ है। आज तक सरकार ने व्यापारियों की सुध नहीं ली है और एक बार फिर कावड यात्रा पर रोक लगा कर व्यापारियों की आखरी उम्मीद भी तोड़ दी है। चैधरी ने कहा की सरकार तत्काल एक आर्थिक पैकेज व्यापारियों के लिए जारी कर सीधे व्यापारी के खाते में पैसे डाले जिससे व्यापारी अपना टूटा हुआ जीवन व व्यापार पटरी पर ला सके। साथ ही कोरोना काल का बिजली पानी का बिल व स्कूल माफ करे अन्यथा व्यापारी अब आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। नवनियुकत प्रदेश महामंत्री विशालमूर्ति भट्ट व प्रदेश उपाध्यक्ष लव दत्त ने कहा की पुरे प्रदेश का व्यापारी सड़क पर आ गया है। अब व्यापारियों की आवाज को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। युवा व्यापारी अब जाग गया और सरकार से अपना हक माँगने के लिए तैयार है। बैठक में मुख्य रूप से वीर सिंह,विजय धीमान, सदिश सोतरिय, आकाश सेनी, विशाल, सुरेश मखीजा आदि उपस्तिथ रहे।