दीपावली से पहले शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बांटी तनख्वाह 

Listen to this article

दीपावली से पहले शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बांटी तनख्वाह

दीपावली के मौके पर हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका कर्मचारियों के चेहरे पर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कुछ खुशी की लहर लाने की कोशिश की है। आज नगर पालिका परिसर शिवालिक नगर में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीपावली के मौके पर सभी कर्मचारियों को पिछले 12 महीनों से रुके हुए वेतन में से 1 महीने का वेतन देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की।

आपको बता दें कि नगर पालिका शिवालिक नगर के कर्मचारियों का पिछले 12 महीनों से वेतन रुका हुआ था। और दिपावली जैसे बड़े पर्व के मौके पर भी इन कर्मचारियों ने बिना वेतन के नगर वासियों को अपना सेवाएं दि।वही बिना वेतन के दिपावली पर्व के मौके पर नगर वासियों को जरूरी और उचित व्यवस्था प्रदान करना पालिका अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती भी था।

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि पिछले काफी समय से नगर पालिका के कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था और इसके लिए राजीव शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से निजी तौर पर मिलकर आग्रह किया गया था कि नगर पालिका के कर्मचारियों को जल्द वेतन उपलब्ध कराया जाए।इसी के क्रम में फिलहाल इन कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 1 महीने का वेतन उपलब्ध कराया गया है और बाकी वेतन भी जल्द ही सभी कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते नगर में सफाई व्यवस्था और दूसरी जरूरी जरूरतों को पूरा करना बड़ा बड़ी चुनौती था। नगर पालिका के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। कि उन्होंने बिना वेतन के भी बड़े त्यौहार के मौके पर अपनी सेवाएं सुचारू रखी। वही उच्च स्तर से सुनवाई होने पर राजीव शर्मा मुख्यमंत्री का भी आभार देते हुए नजर आ रहे हैं।