धर्म-कर्म: गुरू अर्जुन देव के बलिदान दिवस पर श्रद्धालुओं को वितरित किया मीठा शरबत

Listen to this article

संस्कृति और संस्कारों को बचाने के लिए गुरू अर्जुन देव का बलिदान प्रेरणादायी-संत गुरविंदर सिंह

हरिद्वार, 23 मई। सिख समाज के पांचवे गुरू गुरू अर्जुन देव के बलिदान पर भूपतवाला स्थित गुरुद्वारा माता गुरबख्श कौर की और से छबील लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा जल और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर गुरू अर्जुन देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत गुरविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बचाने के लिए गुरू अर्जुन देव का बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। गुरू अर्जुन देव जैसे महापुरूषों जन्म जन्मांतर के बाद धरती पर जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों नौजवान गुरु अर्जुन देव के विचारों का अनुसरण कर देश व समाज की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि गुरुओं के दर्शाए हुए मार्ग पर चलने की बहुत जरूरत है। धर्म की रक्षा के लिए गुरु अर्जुन देव के जीवन चरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ठंडा शरबत और प्रसाद वितरण करने वालों में भाजपा नेता आकाश भाटी, सनी गिरी, सतनाम सिंह, मक्खन सिंह, बी.बी. शर्मा ब्रजभूषण शर्मा, अंकुश भाटिया, सुखविंदर सिंह, गुलाब सिंह, राहुल शर्मा, जूना अखाड़ा के संत देव पुरी महाराज आदि शामिल रहे।
फोटो नं.1-श्रद्धालुओं को शरबत और प्रसाद वितरित करते हुए