ताजा खबर: भाजपा हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति आयोजित

Listen to this article

कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़-बंसल

पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा-कौशिक

हरिद्वार। बाईपास मार्ग स्थित त्रिपुरा योग आश्रम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की कार्यसमिति में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यसमिति में भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचा है। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तरांखड की पांचों सीटों जीतेंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से महिलाओं में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। जिस प्रकार मातृशक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रही है आने वाले चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, हीरा बिष्ट,राजेश शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी,देवेश ममगई,विक्की आडवाणी,आकाश चौहान,सचिन बेनीवाल,मनीष गुप्ता, अनिमेष कुमार,अंकुश भाटिया,कपिल बालियान, सुशांत भट्ट,पूनम माकन,मृदुला सिंघल,मुकेश पुरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।