हरिद्वार। महंत शुभम गिरी ने हिमाचल के मुख्य संसदीय सचिव कुल्लु सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला तथा गंगाजली भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान महंत शुभम गिरी ने कहा कि हाल ही हिमाचल प्रदेश को भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। जिसमें विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से हिमाचल के लोग आपदा से उभर रहे हैं। प्रदेश में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। महंत शुभम गिरी से आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश सरकार को पर्याप्त मदद उपलब्ध कराने की मांग भी की। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। पर्यटक हिमाचल आएं और प्रदेश की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाएं।
2023-09-07