युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नेता सुभाषचंद्र बोस-डा.सुनील बत्रा
हरिद्वार। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयन्तीके अवसर पर एसएमजेएन कालेज में शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने की शपथ दिलायी गयी। कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि नेता जी ने देश की आजादी हेतु आह्वान किया था कि तुम मुझे रक्त दो मै तुम्हें आजादी दूंगा। डा.बत्रा ने बताया कि किस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजी शासन के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन को बढ़ाकर ‘आजाद हिन्द फौज’ का गठन किया। डा.बत्रा ने कहा कि नेताजी की जीवनी एवं कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणास्रोत हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस बहु आयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। इस अवसर पर नासिक में हुए 27वें यूथ फैस्टविल में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने वाली कालेज की छात्रा कु.अर्शिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और कालेज यूथ आईकान से नवाजा गया। इस अवसर पर डा.जेसी आर्य, डा.विजय शर्मा, डा.मनमोहन गुप्ता, डा.जगदीश चन्द्र आर्य, डा. मनोज कुमार सोही,डा.शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा,अंकित बन्सल,डा.सरोज शर्मा, डा.मोना शर्मा, डा.लता शर्मा,डा.आशा शर्मा,डा.विनीता चौहान,डा.सुषमा नयाल,डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल,विनीत सक्सेना,प्रिंस श्रोत्रिय,मोहनचन्द्र पाण्डेय,डा.रुचिता सक्सेना,डा.रेणु सिंह,सुश्री शाहीन,डा.पल्लवी, दिव्यांश शर्मा,यादवेन्द्र सिंह,पदमावती तनेजा,कार्यलय अधीक्षक एमसी पांडे,राजकुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
केक काटकर प्राइमरी बच्चों के साथ मनाई सुभाष जयंती
हरिद्वार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को प्राइमरी पाठशाला नंबर 34 हरिद्वार में ‘‘आजाद हिंद फौज स्वतंत्र भारत ‘‘द्वारा सुभाष चन्द बोस की फोटो पर पुष्पाजंलि अर्पित की नमन किया गया। प्रधानाचार्य सपना रानी,नागेंद्र सक्सेना, मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग,नवीन खंडेलवाल, विजय भंडारी, अजय सैनी,संदीप गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सपना रानी ने कहा हम सबके प्रेरणादायक है नेता जी ंसुभाष चंद्र बोस। प्रधानाचार्य नागेंद्र सक्सेना ने कहा महान क्रांतिकारियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महानायक थे सुभाष चंद्र बोस। अजय सैनी ने कहा सुभाष चन्द्र बोस के पद चिन्हो पर चलना ही आजाद हिंद फौज स्वतंत्र भारत का उद्देश्य है। राज्य आंदोलनकारी विजय भंडारी ने कहा हर व्यक्ति जो आज खुली हवा की आजादी में सांस ले रहा है,उसका श्रेय हमारे क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस जी को ही जाता है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों में सम्मानित व्यापारियों में आशीष प्रधान,अनुज गर्ग,मोहित गर्ग,कमल,निखिल, संदीप गुप्ता,तरुण बेरी,गौरव बेरी,दिनेश गिरी,अध्यापको सुनीता,मीना,रिचा कटयाल ,सपना भट्ट ऋतुरानी ,अमरीश गौतम,राज्य आंदोलनकारी रविंद्र भट्ट, विनोद डंड रियाल आशुतोष अजय आदि मोजूद रहे।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने नेता जी को किया नमन
हरिद्वार। भाजपा कार्यालय हरिद्वार पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने मां भारती के वीर सपूत स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।इस अवसर पर रेखा वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजादी दिलाने में जो योगदान दिया है वह ऐतिहासिक एवं अस्मरणीय है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा भी उन्हीं के द्वारा दिया गया था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। 23जनवरी 2021 को नेताजी की 125वीं जयंती पर भारत सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया। 8 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में राजपथ जिसका नामकरण कर्तव्य पथ किया गया कर्तव्य पथ पर नेताजी की विशाल प्रतिमा का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अनावरण किया गया।नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए लगा और हम सभी के लिए उनका जीवन प्रेरणादाई है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,जिला महामंत्री आशु चौधरी ,आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी,सुनील सैनी,पिंटू चौधरी,अनुज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ती पर वेबिनार कर उन्हें स्मरण किया
हरिद्वार। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चैप्टर द्वारा नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयन्ती पर वेबिनार कर उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष इंजी.मधुसूदन अग्रवाल‘आर्य‘ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक थे। नेताजी ने ही आजाद हिंदी फौज का गठन किया था। ऐसे महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी सदियों में एक बार ही जन्म लेते हैं। बोस की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति योगदान का सम्मान करने के लिए 23जनवरी उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसा नाम है,जिसका जिक्र मात्र से ही देशभक्ति से ओतप्रोत हो जायेंग। सुभाष चंद्र बोस देश के हर नौजवान युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्होंने भारत को न केवल राजनीतिक्ति क्षेत्र में ऊपर उठाया है,बल्कि भारत जो की कई वर्षो से अंग्रेजी हुकुमत की गुलाम बनी हुई थी। उसे अंग्रेजो से आजाद कराने में कई सारे योगदान और कार्य किए है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजो से लड़ने के लिए जापान की सहायता से “आजाद हिन्द फौज का गठन किया था”। चैप्टर के सचिव अरुण कुमार पाठक ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद के विचार से काफी प्रभावित हुए थे और इसी कारण इन्होंने स्वामी विवेकानंद को अपना आध्यात्मिक गुरु मान लिया था। गांधी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में सुभाष घई बोस ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। देश की रक्षा और देश के खातिर ये कई बार जेल भी गए है। संयुक्त सचिव राकेश अरोड़ा ने कहा कि यह एक महान नेता थे। एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारत देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिए हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने सदैव सत्य का साथ दिया और अपने देश से निस्वार्थ प्रेम किया है। इन्हें एक यूथ लीडर के नाम से जाना जाता था। डॉ पवन सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने सभी को यह उपदेश दिया था कि कैसे हमें हमारे देश के प्रति अपने मन में प्रेम की भावना रखनी चाहिए। रेखा नेगी ने कहा कि नेताजी का नाम मात्र भारतीयों के दिलों में स्वतंत्रता की आग जला देता है। उनका जीवन,दुस्साहसी विद्रोह,अटूट दृढ़ विश्वास और परंपराओं को चुनौती देने वाली स्वतंत्रता की खोज की एक मनोरम कथा समान है,जो दुनिया के कई महाद्वीपों में गूंजती रहती है। वेबिनार में विभिन्न प्रान्तों से सोसाइटी के सदस्य जुड़े जिसमे डॉ.सुनील बत्रा,मयंक पोखरियाल,सर्वेश कुमार गुप्ता,हेमंत सिंह नेगी,सुनील त्रिपाठी,डॉ.महेंद्र आहूजा,शहनवाज खा, राजीव राय,सुरेश चन्द्र गुप्ता,नीलम रावत,विनोद कुमार मित्तल,डॉक्टर अरुण पाठक,एडवोकेट प्रशांत राजपूत,नरेश मोहन,विश्वास सक्सेना,अन्नपूर्णा बंधुनी,अविनाश चंद्र,अशोक राघव,विमल कुमार गर्ग,नूपुर पाल,नीलम रावत,साधना रावत,प्रीति जोशी,डॉ.मनीषा दीक्षित एवं विभिन्न प्रान्तों से जुड़े अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।