ताजाखबर: कर्मचारी संगठित रहेंगे तभी विश्वविद्यालय का संरक्षण किया जा सकता है

Listen to this article


तथाकथित सभाएं गुरुकुल की सम्पदा को हड़पना चाहती है, जो बर्दाश्त नही

हरिद्वार। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारी यूनियन कार्यालय में एक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय को तथाकथित सभाओं से बचाने के लिए एक आम सभा आयोजित की जाएगी जिसमें शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भाग लेंगे। यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एक सूत्र में बंधकर काम करना चाहिए। कर्मचारी संगठित रहेंगे तभी विश्वविद्यालय का संरक्षण किया जा सकता है। विश्वविद्यालय को बचाने के लिए एक मुहिम के रूप में बागपत के सांसद डा.सत्यपाल सिंह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक मुहिम चलानी होगी कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाना है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि तथाकथित सभाएं विश्वविद्यालय को हड़पना चाहती है जिसे किसी भी कीमत पर कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्र 1980से सभाओं द्वारा विश्वविद्यालय का शोषण किया जा रहा था। यह बात किसी से छिपी नहीं है। तथाकथित सभाएं विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने में रोड़ा अटका ही हैं। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि समविश्वविद्यालय को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने के लिए डा0 सत्यपाल सिंह समय-समय पर शिक्षक और कर्मचारियों के मध्य सम्प्रेषण स्थापित करते हैं जिससे कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर सके। यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्व विद्यालय को एक राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्वामी श्रद्धानन्द महाराज ने पल्लवित किया था। सांसद डा.सत्यपाल सिंह समविश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आकाश की ऊँचाई तक ले जाना चाहते हैं। वरिष्ठ उपमंत्री मोहन सिंह ने कहा कि समविश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में बनाने के लिए डा0 सत्यपाल सिंह केंद्रीय मंत्रियों से लगातार सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं। 2024 में सम विश्वविद्यालय को नया तोहफा भारत सरकार दे सकती है। संगठन मंत्री गुरप्रीत सिंह ने कहा कि तथाकथित सभाएं गुरुकुल में प्रवेश करती है तो कर्मचारी उनके खिलाफ लामबंद हो जायेंगे। तथाकथित सभाएं गुरुकुल की सम्पदा को हड़पना चाहती है कर्मचारी उसका अतिक्रमण नहीं होने देंगे। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी ओमवीर,उमाशंकर,मनोज कुमार,सत्यदेव,कुलभूषण शर्मा,हेमन्त सिंह नेगी,अरुण कुमार,वीरेन्द्र सिंह ,अनिरुद्ध यादव,देवानन्द जोशी उपस्थित रहे।