धूमधाम से मनाया गया गायत्री माता मंदिर का 27वां स्थापना दिवस

Listen to this article

21विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया।

हरिद्वार समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत के संयोजन में ज्वालापुर में मौहल्ला देवतान स्थित गायत्री माता मंदिर का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष हवन यज्ञ किया गया। 21विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इसके उपरांत श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,संजय अग्रवाल,दिनेश पुंडीर,राजेश रस्तोगी,तिलक सेठ,गौरव सेठ,सौरव सेठ,सौभाग्य भगत,ऐश्वर्य भगत,सोनू भगत,मंजू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी,तिलक सेठ एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि धर्म के अनुसार आचरण करने से ही कल्याण होता है। भारतीय संस्कृति में पूजा आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति का ज्ञान युवा पीढ़ी को होना चाहिए। धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन से युवा पीढ़ी को धर्म संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। पूनम भगत ने कहा कि लोककल्याण की भावना के साथ 27वर्ष पूर्व गायत्री माता मंदिर की स्थापना की गयी थी। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गायत्री माता की महिमा अपरंपार है। गायत्री माता की कृपा से देश और प्रदेश में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी के जीवन में खुशहाली आएगी।