आयोजन:  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती की तैयारियां जोरों पर

Listen to this article

प्रशासन  द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

अल्मोड़ा जिले में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है।
जयंती समारोह का आगाज 10 सितंबर को सुबह 7 बजे नंदादेवी प्रांगण से माल रोड पंत पार्क तक निकाली जाने वाली प्रभात फेरी से होगा।
पंत पार्क में स्थापित पंडित पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही, पंडित पंत की जन्मस्थली खूंट में उनके स्मारक पर भी माल्यार्पण होगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभाग जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु संस्कृति विभाग को आमंत्रण पत्र भेजने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी  के लिए शिक्षा विभाग को प्रभात फेरी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।  रैमजे इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकासखंड स्तर पर जिले के सभी विकासखंडों में भी पंडित पंत की जयंती मनाई जाएगी।