भगवान श्रीकृष्ण ही संसार के कर्णधार हैं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Listen to this article


हरिद्वार: श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अखाड़े के संतों ने भगवान को 56 भोग अर्पित किए और समस्त जगत के कल्याण की कामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अत्याचार और अनाचार से पीड़ित मानवता के उद्धार के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए भगवान श्रीकृष्ण ही संसार के कर्णधार हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों और अत्याचारियों का अंत करने के साथ अपनी लीलाओं से समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने समाज को समरता का संदेश भी दिया। सभी को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का पालन करते हुए मानव कल्याण में योगदान देना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए भगवद् गीता के ज्ञान में जीवन की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी राजगिरी,स्वामी रविपुरी, प्रो.सुनील बत्रा,अनिल शर्मा,वैभव शर्मा,भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।