प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 300 प्राथमिक सदस्य व 3सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

Listen to this article


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

हरिद्वार:  भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान 2024 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक रूप से सरकार बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है और अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं। भारत की प्रगति में गरीब,युवा ,अन्नदाता,नारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं योजनाओं में प्राथमिकता के केंद्र में रहे है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मंत्र के साथ पार्टी के कार्यकर्ता समान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हैं। सदस्यता अभियान ऐसी एक संगठनात्मक प्रक्रिया है इसलिए अपने सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी -सर्वव्यापी-सर्वाग्राही बनाना है। हमें समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान-2024 जिसको हम सभी संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं,यह संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राथमिक सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल नंबर 880002024 नमो ऐप,क्यूआर कोड और एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से बना सकते हैं। भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से अधिक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक सदस्य बन सकता है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य बूथ से लेकर प्रदेश तक मोर्चा और प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक इकाई का लक्ष्य विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले वोटो के अनुपात से होना चाहिए। प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 300 प्राथमिक सदस्य व 3सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेना है। आगामी 11 से 17सितंबर को महाजनसंपर्क अभियान चलेगा जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,अनिल अरोड़ा,ऋषिपाल सिंह,निपेंद्र चौधरी, रीता चमोली,तेलूराम प्रधान ,राजकुमार अरोड़ा,संजय सहगल,लव शर्मा,जितेंद्र चौधरी,प्रमोद शर्मा, मोहित वर्मा,नेत्रपाल चौहान ,बिशनपाल कश्यप,नकली राम सैनी,सचिन शर्मा,रंजना चतुर्वेदी,मनीष कुमार,डॉ.प्रदीप कुमार,देवेंद्र प्रधान,विक्रम भुल्लर,एजाज हसन,पवन राठौड़,तरुण नैय्यर,हीरा सिंह बिष्ट,कैलाश भंडारी,मोहित शर्मा,देवेंद्र चौधरी,सरिता अमोली,दीपक सैनी,पवन चौहान,मनीराम चौहान आदि उपस्थित रहे।