अल्मोड़ा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का निधन, शोक की लहर

Listen to this article


कांग्रेस पार्टी: कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ी क्षति

अल्मोड़ा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसियाछाना के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन पूरन सिंह सुप्याल का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
विधायक सहित कांग्रेस जनों ने जताया शोक: स्वर्गीय पूरन सिंह लंबे समय तक विकासखंड भैंसियाछाना में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह, देवराम, दान सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत टम्टा, चंद्र सिंह मेहरा, दीपक भट्ट, दीवान सिंह गोपाल मेहरा, चंद्रशेखर पांडे, कमल सिंह, महेश राम, राजू सुप्याल, राजू बिष्ट, शंकर सुप्याल, महिपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धौलछीना दरवान सिंह, किशन रावत, भगवान राम, नरेश बाराकोटी, ललित पूना, देवेंद्र देवडी, पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल राम, रामपाल सिंह, नंदा बल्लभ पांडे, जगदीश पांडे, दान सिंह नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह, हरीश देवडी, त्रिलोचन उप्रेती, मानसिंह, बसंत नेगी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
जागेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार: आज शनिवार को जागेश्वर में बेहद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।