स्वस्थ आहार लें,नियमित व्यायाम करें- टी.एस.मुरली
हरिद्वार: बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग ने हाल ही में स्वर्ण जयंती सभागार में एक सार्वजनिक व्याख्यान का आयोजन किया, जिसका विषय था “हृदय रोग।” इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी.एस. मुरली और बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
स्वस्थ जीवनशैली ही है हृदय रोगों से बचाव का सबसे अच्छा उपाय
श्री मुरली ने अपने संबोधन में कहा कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर, हम हृदय संबंधी रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा इस तरह के जन उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल, साकेत, नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव अग्रवाल ने हृदय सम्बंधित रोगों और उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर विशेष बल दिया और उपस्थित जनसमुदाय की हृदय रोगों से सम्बंधित विभिन्न शंकाओं का भी समाधान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन, लेडीज क्लब की पदाधिकारी, बीएचईएल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ विशेषज्ञ (काय) डा. मीनाक्षी ने किया।