हरिद्वार में विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम  होंगे आयोजित

Listen to this article

हरिद्वार: जिला पंचायती राज अधिकारी हरिद्वार, अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया की निदेशालय, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देश के क्रम में ग्राम प्रधान व सदस्य क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत तथा कार्मिकों के क्षमता निर्माण के लिये निदेशालय में पंजीकृत में चयनित गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया जा रहा है।
| विकास खंड | अधिकृत गैर सरकारी संगठन |
|—|—|
| खानपुर | गीत गायत्री देहरादून |
| रुड़की | मिशन फॉर अनाथ वूमेन डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी देहरादून |
| भगवानपुर | किंचित प्रयास मेहंदू |
| बहादराबाद | सामाजिक विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी |
| नरसन | श्री बद्री केदार सुजान जनक समिति बनोली |
| लक्सर | केयर एंड नीड, चमोली |
प्रशिक्षण में पंचायतीराज व्यवस्था, सेवा का अधिकार, समान नागरिक संहिता (UCC), सूचना का अधिकार, ई-ग्राम स्वराज, केंद्र व राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य व विकास से संबंधित मुद्दे व बीमारियों से बचाव, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण दिवस के आयोजन, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता में जनसहभागिता, पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स आदि विषयों पर चयनित गैर सरकारी संस्था व विभिन्न विभाग के अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा 02 दिवसीय प्रशिक्षण में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों द्वारा आधार नंबर सहित प्रतिभाग किया जाना आवश्यक होगा। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण संबंधित विकास खंड मुख्यालय में आयोजित होगा जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होगा। ग्राम प्रधान के प्रशिक्षण की तिथियां निम्नानुसार हैं:-
| विकास खंड का नाम | तिथि |
|—|—|
| खानपुर (ग्राम प्रधान) | 04 फरवरी से 05 फरवरी 2025 तक |
| रुड़की (ग्राम प्रधान) | 06 फरवरी से 07 फरवरी 2025 तक |
| भगवानपुर (ग्राम प्रधान) | 10 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक |
| बहादराबाद (ग्राम प्रधान) | 12 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक |
| नरसन (ग्राम प्रधान) | 14 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक |
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण की तिथियां निम्नानुसार हैं:-
| विकास खंड का नाम | तिथि |
|—|—|
| खानपुर (क्षेत्र पंचायत सदस्य) | 06 फरवरी से 07 फरवरी 2025 तक |
| रुड़की (क्षेत्र पंचायत सदस्य) | 08 फरवरी से 09 फरवरी 2025 तक |
| भगवानपुर (क्षेत्र पंचायत सदस्य) | 10 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक |
| बहादराबाद (क्षेत्र पंचायत सदस्य) | 12 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक |
| नरसन (क्षेत्र पंचायत सदस्य) | 14 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक |
( प्रताप सिंह)
जिला पंचायत राज अधिकारी
हरिद्वार।
अतुल