खास खबर: नव निर्वाचित नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के बोर्ड का गठन होगा सात फरवरी को

Listen to this article

जिलाधिकारी हरिद्वार ने किया कार्यक्रम घोषित
हरिद्वार: शहरी स्थानीय निकायों में सामान्य निर्वाचनोंपरांत नव निर्वाचित नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के नव निर्वाचित बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना:
* दिनांक: 31 जनवरी, 2025
* संदर्भ: अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन, शहरी विकास अनुभाग-3, देहरादून के पत्र संख्या-179/IV-3/2024-11(03 निर्वा०)/2024 दिनांक 05.02.2025।
शपथ ग्रहण समारोह:
* नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 85 एवं नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 43 घ में प्राविधानित व्यवस्था के अनुसार, नव निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक 07 दिवस के भीतर आहूत की जाएगी।
* बैठक से पूर्व सभी नव निर्वाचित नगर प्रमुख/नगर पालिका अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष/नगर निगम के पार्षद तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
नामित अधिकारी:
नव निर्वाचित नगर प्रमुख/नगर पालिका अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष/नगर निगम के पार्षद तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को नामित किया गया है:-
| क्रमांक | स्थानीय निकाय का नाम | नामित अधिकारी | शपथ ग्रहण करने की तिथि |
|—|—|—|—|
| 1 | नगर निगम हरिद्वार | जिलाधिकारी हरिद्वार | 07.02.2025 |
| 2 | नगर निगम रूडकी | जिलाधिकारी हरिद्वार | 07.02.2025 |
| 3 | नगर पालिका परिषद शिवालिनगर | उप जिलाधिकारी, हरिद्वार | 07.02.2025 |
| 4 | नगर पालिका परिषद लक्सर | उप जिलाधिकारी, लक्सर | 07.02.2025 |
| 5 | नगर पालिका परिषद मंगलौर | ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, रूडकी | 07.02.2025 |
| 6 | नगर पंचायत भगवानपुर | उप जिलाधिकारी, भगवानपुर | 07.02.2025 |
| 7 | नगर पंचायत झबरेडा | डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रूडकी | 07.02.2025 |
| 8 | नगर पंचायत लण्ढौरा | डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रूडकी | 07.02.2025 |
| 9 | नगर पंचायत पिरान कलियर | ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, रूडकी | 07.02.2025 |
| 10 | नगर पंचायत पाडली गुर्जर | डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रूडकी | 07.02.2025 |
| 11 | नगर पंचायत ईमलीखेडा | उप जिलाधिकारी, भगवानपुर | 07.02.2025 |
| 12 | नगर पंचायत ढण्ढेरा | विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, हरिद्वार/डिप्टी कलेक्टर | 07.02.2025 |
| 13 | नगर पंचायत रामपुर | विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, हरिद्वार/डिप्टी कलेक्टर | 07.02.2025 |
| 14 | नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर | उप जिलाधिकारी, लक्सर | 07.02.2025 |