हरिद्वार: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरिद्वार लेडीज क्लब द्वारा नेहरू युवा केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब हम समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी कम से कम एक महिला को सशक्त कर सके। महापौर श्रीमती किरण जैसल जी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। हरिद्वार लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शशी झा ने कहा कि क्लब समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के लिए सामाजिक कार्य करता है। उन्होंने कहा कि क्लब प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान करता है और गरीब महिलाओं की शादी, बच्चों की पढ़ाई के लिए सामग्री, बच्चों के स्कूल के स्वेटर आदि भी उपलब्ध कराता है।
कार्यक्रम में हरिद्वार लेडीज क्लब के पदाधिकारियों ने हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान, विद्या विहार एकेडमी की प्राचार्य श्रीमती शोभना पालीवाल, चिल्ड्रन एकेडमी की प्राचार्य श्रीमती ज्योति शर्मा, डॉ0 संध्या शर्मा, डॉ0 सुजाता प्रधान, ट्रैफिक पुलिस की सशक्त महिला कल्पना गहलोत, कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रही अमरेश बालियान का फूल मालाओं और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
2025-03-08