हरिद्वार में एनयूजेआई का राष्ट्रीय अधिवेशन: पत्रकारों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Listen to this article

हरिद्वार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया। इस अधिवेशन में देशभर से आए पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून, फेक न्यूज, लघु एवं मझौले समाचार पत्रों की समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री का संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिवेशन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आयोजित यह सम्मेलन पत्रकारिता को सशक्त करेगा और नई दिशा प्रदान करेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने पत्रकारों से उत्तराखंड का भ्रमण करने और यहां की संस्कृति और सौंदर्य का प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
पत्रकार सुरक्षा कानून और फेक न्यूज पर कार्रवाई की मांग
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तराखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और फेक न्यूज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने लघु एवं मझौले समाचार पत्रों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की भी मांग की।
लघु एवं मझौले समाचार पत्रों की समस्याओं पर चर्चा
एनयूजेआई के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी ने लघु एवं मझौले पत्रकारों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से उनके लिए भी विज्ञापन जारी करने की मांग की। उन्होंने पत्रकारों को रेलवे पास की सुविधा फिर से शुरू करने की भी मांग की।
अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे
अधिवेशन में पत्रकार पेंशन योजना, मीडिया काउंसिल जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और उन्हें लागू करने का आग्रह किया।
अधिवेशन में 22 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और पूर्व साथियों की एनयूजे में वापसी करवाई।
अधिवेशन का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, संयोजक रामचंद्र कनौजिया, धर्मेंद्र चौधरी आदि के विशेष प्रयासों से हुआ।
अधिवेशन का संचालन एनयूजेआई के जिला महामंत्री डा. शिवा अग्रवाल ने किया। अधिवेशन में कई जाने माने पत्रकार
मुख्य संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाशचन्द्र जोशी, प्रदेश महासचिव डा.नवीन जोशी, मुख्य संयोजक एवं हरिद्वार से भगवान सिंह गंगोला, राहुल वर्मा, दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष शिवा, विमलेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, दधिबल यादव, पूर्व रा.उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रसन्ना मोहंती, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा महामंत्री प्रदीप जोशी, गुलशन कुमार नैय्यर, सुभाष कपिल, संजीव शर्मा,बालकृष्ण शास्त्री, प्रदीप गर्ग, नरेश शर्मा, सुनील पाल एवं लव शर्मा, नरेश गुप्ता,संतोष कुमार, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, विकास झा, गणेश वैध, एम.एस.नवाज, वैभव भाटिया, काशीराम सैनी, नीतिन राणा, शिव कुमार शर्मा, अनिल शर्मा लालढांग, मुकेश वर्मा, तनवीर अली, शिवांग अग्रवाल, रजत चौधरी, कुमार दुष्यंत, अहसान अंसारी, डी.एस. वर्मा, सतीश गुजराल, अनुप सिंह, विकास खरे, विश्वजीत सिंह, प्रदीप गर्ग, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, पुष्पराज धीमान, शमशेर बहादूर, संदीप रावत, राव रियासत पुंडीर, पुलकित शुक्ला, दिनेश भारद्वाज, सचिन सैनी, मयूर सैनी, संजय आर्य आशीष मिश्रा, रंजनीकांत शुक्ला, नरेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विवेक शर्मा, सुमित यश कल्याण, अश्विनी अरोड़ा , मुदित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।