हरिद्वार से आशुतोष शर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया
भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है, हालांकि रानीखेत जिले के अध्यक्ष की घोषणा अभी बाकी है। देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को फिर से मौका दिया गया है। वहीं, पछवादून जिले की कमान मीता सिंह को सौंपी गई है, जबकि परवादून जिलाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र तड़ियाल को जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल जिले में एक बार फिर प्रताप सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत में गोविंद सामंत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, और कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल को यह पद मिला है।
उत्तरकाशी से निवर्तमान जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है। पिथौरागढ़ जिले में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा में महेश नयाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। बागेश्वर जिले की कमान बसंती देव को सौंपी गई है।
टिहरी जिले से उदय रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, पौड़ी जिले में कमल किशोर रावत को यह जिम्मेदारी दी गई है, और रुद्रप्रयाग जिले में भारत भूषण भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया गया
चमोली जिले में गजपाल बर्थवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, रुद्रपुर में कमल जिंदल को यह पद मिला है, जबकि रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर संगठन ने मुहर लगा दी है। काशीपुर जिले में मनोज पाल को जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
1.चंपावत= गोविंद सामंत
2.नैनीताल=प्रताप बिष्ट
3.देहरादून=सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
4.पिथौरागढ़=गिरीश जोशी
5.उद्यमसिंहनगर=कमल जिंदल
6.टिहरी=उदय सिंह रावत
7.बागेश्वर= प्रभा गड़िया
8.अल्मोड़ा= महेश नयाल
9.काशीपुर=मनोज पाल
10.पौड़ी=श्री कमल किशोर रावत
11.देहरादून ग्रामीण=मीता सिंह
12.ऋषिकेश=राजेन्द्र तड़ियाल
13.कोटद्वार= राजगौरव नोटियाल।
14.उत्तरकाशी=नागेंद्र चौहान
15.रूड़की=डॉ मधु
16. हरिद्वार- आशुतोष शर्मा