नारी का सम्मान, परिवार, समाज और राष्ट्र का सम्मान है: रंजीता झा

Listen to this article

हरिद्वार में संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना परिवार, समाज और राष्ट्र का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि होती है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन का भी आयोजन किया गया।
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा देश की दशा और दिशा बदलने में महिलाओं का विशेष योगदान है वही रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा बदलते समय के साथ महिलाओं की भूमिका बदली है। घर की चारदीवारी से निकल कर महिलाएं परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अभिनंदन गुप्ता जी व शिवनाथ तिवारी जी ने की। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा की अध्यक्षता व एवं उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा संस्था के सचिव तरुण शुक्ल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के सलाहकार विनोद त्रिपाठी, रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा यतीश राठौर कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहकोषाध्यक्ष संगीता वंसल, सह सचिव अर्चना झा सक्रिय सदस्य कमलाकर शास्त्री हरिनारायण त्रिपाठी चारु शुक्ला रीनू तोमर , ज्योति वर्मा ,सपना पंडित, अनीता गुप्ता, विनीता चौहान, ज्ञान प्रकाश सिंह, जितेंद्र दूबे , जे पी शुक्ला व अन्य टीम संकल्प के साथ सैकड़ो मातृशक्ति , बच्चे भाई बंधु, सामाजिक व्यक्तित्व मे पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, बृजेश शर्मा,अमित शाही, सुदीप सलूजा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।