हरिद्वार: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह 51 दिनों तक जेल में रहने के बाद रिहा हो गए। 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में गोलीबारी करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
27 जनवरी को पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार भेज दिया था। जेल में कुछ दिन रहने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 मार्च 2024 को उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
उनकी रिहाई के समय बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल में मौजूद थे।