हरिद्वार: हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजेआई) और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। अध्यक्ष और महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी 20 पदों पर गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 122 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में गठबंधन के धर्मेंद्र चौधरी ने 74 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अश्विनी अरोड़ा को 46 वोट मिले। दो वोट रद्द कर दिए गए। इस प्रकार, धर्मेंद्र चौधरी 28 वोटों से विजयी हुए।
महासचिव पद पर दीपक मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशु शर्मा, महेश पारिक, संजय रावल, रामकुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, संजय चौहान, अमित कुमार गुप्ता, हिमांशु द्विवेदी, सुनील पाल, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, तनवीर अली, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, विकास कुमार झा, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, मयुर सैनी, संदीप शर्मा और डॉ प्रविन्द्र कुमार भी निर्विरोध चुने गए।
एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, महासचिव अमित गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।
2025-03-29