मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओ को विभागीय जिम्मेदारियाँ सौंपी

Listen to this article

ओम प्रकाश जमदग्नि होगे उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। यह कदम राज्य में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देगा और उनकी प्रभावी निगरानी में मदद करेगा।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए हैं:
* हरक सिंह नेगी (चमोली): उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
* ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग): उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग।
* गंगा विष्ट (अल्मोड़ा): उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद।
* श्याम अग्रवाल (देहरादून): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद।
* शांति मेहरा (नैनीताल): उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
* भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग।
* हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद।
* रामचंद्र गौड़ (चमोली): अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
* पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा): उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद।
* रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी): उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण।
* सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग।
* रेनू अधिकारी (नैनीताल): अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद।
* रजनी रावत (देहरादून): उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति।
* ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद।
* भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद।
* कुलदीप कुमार (देहरादून): अध्यक्ष, उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद।
* ऋषि कंडवाल (पौड़ी): उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति।
* वीरेंद्र दत्त सेमवाल (टिहरी): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद।
* अजय कोठियाल (टिहरी): अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति।
* श्याम नारायण पांडे (नैनीताल): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति।
मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णय राज्य के विकास और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।